सारंगढ। पति को मोबाइल फोन में पराई औरत से बतियाते देखना नवब्याहता को इस कदर नागवार गुजरा कि वह जहर पी गई। विषपान के बाद भी जान नहीं निकली तो फांसी लगा ली। इस बार ससुरालजनों ने उसे बचा जरूर लिया, मगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अंतत: उसकी मौत हो गई। यह प्रसंग सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलत: केडार थानांतर्गत नवागांव में रहने वाली 18 वर्षीया तुलसी की शादी लगभग दो साल पहले भटगांव के नवापारा निवासी श्रीराम निषाद के साथ हुई थी। विगत 3 सितंबर को तुलसी ने कीटनाशक दवा पी लिया, लेकिन जहर का असर नहीं होने पर वह बच गई तो घर में फांसी लगा ली। इत्तेफाकन ससुरालजनों की नजर जब फंदे पर झूलती तुलसी पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर भटगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तमाम कोशिशों के बाद भी तुलसी की दशा में निरंतर ही रहे गिरावट को देख उसे रायगढ़ रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में नवविवाहिता को दाखिल करने पर सघन उपचार शुरू हुआ, लेकिन जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्षरत विवाहिता ने आखिरकार दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतिका के पति श्रीराम निषाद ने पत्रकारों को बताया कि वह मोबाइल फोन से एक महिला से बातें कर रहा था जो अचानक रिकॉर्ड हो गया। तुलसी ने अपने मियां और गैर महिला की बातों को सुना तो गुस्से में उसने ऐसा आत्मघाती कदम अख्तियार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
- छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, पुरगांव स्कूल के दो व्याख्याता निलंबित… - October 29, 2026
