लखनऊ : लखनऊ में टीचर ने स्कूल में छात्रा को थप्पड़ मारे तो मामला सीधे थाने तक जा पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर के अवध कॉलेजिएट में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी क्लास टीचर दिव्या सिंह ने होमवर्क नहीं करने पर थप्पड़ जड़ दिए. छात्रा ने घर जाकर मां को इस बारे में बताया. फिर दोनों मां-बेटी थाने पहुंची और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
बता दें, इन दिनों थप्पड़ मारने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इससे पहले उन्नाव से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां भी होमवर्क न करने पर पांच साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा था. मामला असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय का था. यहां महिला शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर मासूम पर 30 सेकेंड के अंदर 10 थप्पड़ बरसाए थे. घटना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

छुट्टी के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे. परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षिका से इसकी शिकायत की. उस वक्त महिला टीचर ने अपनी गलती मान ली और भविष्य में इस तरह की कोई गलती नहीं करने का वादा किया.
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
