कोरबा। बुधवारी क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने आदतन बदमाश सूरज हथठेल एक बार पुलिस की शिकंजे में फंस गया है. बीती रात बुधवारी में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने जब लोग मशगूल थे, तब सूरज एक घर को अपना निशाना बनाया. घर का ताला तोड़कर कई सामानों की चोरी कर ली थी. सुबह सुबह घटना के आम होने के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी.
मकान मालिक बुधवारी निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई पंप हाउस में रहता है, वो और उसकी मां बिलासपुर गए हुए थे. आज उसके छोटे भाई के बेटे का जन्मदिवस है, वो और उसकी मां सुबह जब सुबह बिलासपुर से कोरबा पहुंचे. बुधवारी निवासी स्थल पहुचे तो देखा कि घर का चारों कमरे का ताला टूटा हुआ है. उसने इसकी सूचना तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी.
सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सूरज हथठेल ने उसके ही घर के बगल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य तीन साथियों के नाम बताये जो चोरी में शामिल थे. बुधवारी निवासी चन्द्रशेखर सिदार उर्फ करिया दाऊ, राजू बेलेरिया और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने सूरज, चंद्रशेखर और नाबालिग को पकड़ा है. राजू फरार है उसकी तलाश जारी है.
पुलिस ने बताया कि सूरज से खिलाफ शहर के थाना चौकियों में 16 मामले है, जिसमें सूरज और उसके अन्य साथियों ने लूट चोरी मारपीट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है. सूरज हथठेल और चंद्रशेखर उर्फ दाऊ की भय खत्म करने पुलिस ने सीएसईबी चौकी से उसके निवास स्थान बुधवारी बस्ती तक पैदल जुलूस रैली निकाली गई.
इस रैली में कोतवाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव, रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू, मानिकपुर चौकी प्रभारी लालन पटेल समेत थाना चौकी के पुलिस कर्मी मौजूद थे. जब दोनों को बुधवारी गणेश पंडाल पहुंचे तो पहले से ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे समेत बुजुर्ग मौजूद थे.
उन्होंने पुलिस के सामने ही सूरज के सारे कारनामे उन्हें बताएं कि वह उससे कितना परेशान थे. लोगों ने इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली और कोरबा पुलिस की जयकारे लगाए.
आरोपी के भय को खत्म करने पुलिस वालों ने बस्ती वासियों के साथ उसका फोटो खिंचवाया और इस तस्वीर को लेने बच्चे महिलाएं समेत बड़े बुजुर्ग ने अपने मोबाइल पर उसका फोटो वीडियो बनाया, जिसको सभी जम कर सकता याद कर रहे हैं, ताकि इस तरह का कुख्यात आरोपी दोबारा ना पनप सके.
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
