जोधपुर जिले में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जोधपुर के फलौदी कस्बे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमे एक शिक्षक हैवानियत की हदें पार करते हुए दिखाई दे रहा है।
उसने ना सिर्फ पत्नी और बच्चों को बुरी तरह पीटा, बल्कि पत्नी को अर्ध नग्न करके धूप में बिठा दिया। बाहर पत्नी रोती रही और वह खुद घर में बैठ खाना खाता दिखा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जोधपुर जिले के फलोदी स्थित बाबा रामदेव नगर मैं रहना वाला कैलाश सुथार एक निजी स्कूल में टीचर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैलाश सुथार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है। कैलाश सुथार पहले अपने बच्चों के पत्नी को बुरी तरह पीटता दिख रही है। कैलाश ने मारपीट के बाद अपनी पत्नी को अर्धनग्न अवस्था में घर के बाहर धूप में बैठा दिया और खुद अंदर आराम से खाना खाता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद फलौदी थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मिलने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
हैवानियत की हद पार कर अर्धनग्न अवस्था मे पत्नी को धूप में बैठाया
बताया जा रहा है कि कैलाश सुथार पिछले कई महीनों से पत्नी के साथ मारपीट करता था। कल भी उसने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की सारी हदें पार कर दी। फलोदी पुलिस ने जब मारपीट के आरोप में कैलाश सुथार को गिरफ्तार किया तो उसने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए आगे से मारपीट नहीं करने की बात कही। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी काफी समय से बीमार थी लिहाजा वह परेशान होकर पत्नी के साथ मारपीट कर बैठा। पुलिस ने आरोपी कैलाश सुथार को शांति भंग के आरोप में ही गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद अन्य धाराएं एफआईआर में जोड़ कार्रवाई की जाएगी।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
