पत्रकारों की एकजुट हुंकार: “अब चाहिए अपना पत्रकार भवन” – सारंगढ़ में श्रमजीवी संघ की बड़ी बैठक…
सारंगढ़। जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण और बृहद बैठक यादव भवन में आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के हक, सम्मान और भविष्य की योजनाओं को लेकर जोरदार चर्चा हुई। बैठक में वर्षों से लंबित पत्रकार भवन की मांग, सदस्यता विस्तार, टेलीफोन डायरेक्टरी वितरण और संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन जैसे अहम मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए गए।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस बैठक में मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, संरक्षक भरत अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक, जिला उपाध्यक्ष राजमणि केसरवानी एवं ओमकार केशरवानी, जिला कोषाध्यक्ष कैजार अली सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश साहू ने प्रभावशाली ढंग से किया।
बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों ने वरिष्ठ पत्रकारों का रंग-गुलाल और तिलक लगाकर सम्मान किया, जिससे आयोजन में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
“पत्रकार भवन अब हमारी प्राथमिकता” – गोल्डी नायक
जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन की मांग वर्षों पुरानी है, जिसे अब हर हाल में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों से आकर पत्रकार निष्पक्ष और समर्पित पत्रकारिता कर रहे हैं, जो गर्व का विषय है।
40 वर्षों का अनुभव बोला – भरत अग्रवाल
वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था वर्षों पुरानी है और इसमें लंबे समय से जुड़े पत्रकार आज भी सक्रिय हैं। सभी का एक मंच पर आना संगठन की मजबूती और एकता को दर्शाता है।
कलेक्ट्रेट पहुंची पत्रकारों की आवाज
बैठक के बाद करीब 60 से 70 पत्रकार साथी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक स्वर में पत्रकार भवन की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और कार्यस्थल का सवाल है।
इस बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से अब्बास अली, भरत अग्रवाल, राजमणि केसरवानी, ओमकार केशरवानी, गोल्डी नायक, कैजार अली, गोपेश रंजन द्विवेदी, सहदेव सिदार, गोपाल साहू, मिलाप बरेठ, प्रदीप पटेल, अश्वनी साहू, राजू नायक, राजा खान, इंद्रजीत सिंह मेहरा, सुभाष जायसवाल, गजेंद्र राजपूत, राजेंद्र साहू, भारत साहू, गौतम पटेल, मणिशंकर जायसवाल, सतधनु सारथी, सालिक साहू, मुकेश साहू, धीरज, जानू चौहान, हसन खान, बिज्जू, राजू दास, राजेश भारद्वाज, गोपी अजय, रमेश मनहर, सुरेश रघु, सोनु साहू, प्रहलाद साहू, योगेश केशरवानी, बसंत सोनी सहित अनेक पत्रकार साथी शामिल रहे।
कुल मिलाकर यह बैठक न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बनी, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को
