सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका में राज्य शासन के द्वारा मनोनीत पार्षद एल्डरमेन कु सरिता मल्होत्रा का शपथ ग्रहाण आज एसडीएम कार्यालय मे दोपहर 2 बजे संपन्न होगा। एसडीएम मोनिका वर्मा के द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ नगर पालिका मे एल्डरमेन के 5 पदो के लिये नियुक्ति को लेकर रस्सकसी चल रही थी किन्तु वार्ड क्रमांक 1 में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ी कु. सरिता मल्होत्रा क नाम पर राज्य शासन ने गत दिनो मुहर लगा दिया था। बताया जा रहा हे कि 5 पदो पर होने वाली नियुक्ति मे अभी सिर्फ 1 पद पर ही नियुक्ति किया गया हे शेष 4 पद अभी भी रिक्त हे। कु. सरिता मल्होत्रा के नियुक्ति के बाद लंबे समय तक शपथ ग्रहण नही होने से कई प्रकार से सवाल चर्चा मे जारी थे। किन्तु आज एसडीएम मोनिका वर्मा ने आदेश जारी कर शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी प्रेषित किया है। एसडीएम सारंगढ़ के द्वारा जारी आदेश के तहत आज एसडीएम कार्यालय में दोपहर 2 बजे राज्य शासन के द्वारा मनोनित पार्षद एल्डरमेन कु.सरिता मल्होत्रा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान विहित प्राधिकारी हेसियत से एसडीएम मोनिका वर्मा नवनियुक्त एल्डरमेन सरिता मल्होत्रा को शपथ दिलायगें। इस कार्यक्रम को लेकर राजनितिक गलियारों मे चर्चाओ का दोर शुरू हो गया हे तथा शेष बचे 4 पदों पर भी नियुक्ति को लेकर अब फिर से रस्साकसी का दोर शुरू हो जाएगा।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
