बरमकेला:- आज पूरे अंचल में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है लोग अपने घरों में शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना और पूजा अर्चना करेंगे। आज से 10 दिनों तक गणेश जी विराजमान रहेंगे। पूरे प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाया जाता है। इसी तारतम्य में आज बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोईरडीह के चौहान मोहल्ला में पत्रकार सुधीर चौहान व उनके धर्मपत्नी सुनीता चौहान तथा पूरे मोहल्ले वासियों के साथ गणेश स्थापना मुहूर्त पूजा विधि पूजन सामग्री व कथा के साथ में गणेश मूर्ति का स्थापना किया गया। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ उत्सव दसवें दिन अनंत चतुर्दशी को मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त किया जाएगा।

चौहान समिति के सदस्यो द्वारा किया गया पूजन…
आज के इस पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोईरडीह चौहान मोहल्ला में गणेश समिति के सरोज चौहान, द्वारिका साहू, किरण चौहान, मनोज चौहान, बिहारी लाल चौहान, किशन कन्हैया चौहान,विद्याधर चौहान,सुनील चौहान,सूरज चौहान, राजेश चौहान, कीर्तन चौहान आदि सदस्य उपस्थित रहे।
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




