धर्म ग्रंथों के अनुसार गणेश जी प्रथम पूज्य और विघ्नों का नाश करने वाले मंगलकारी देवता हैं. वे बल, बुद्धि, धन, सुख, सौभाग्य, सफलता और शुभता के दाता हैं. गणपति बप्पा की कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं।
भगवान गणेश जी के 10 प्रभावशाली मंत्र (Ganesh Mantra). गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन आपको गणेश जी के इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए. उनके मंत्रों के प्रभाव से आपके जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाएंगी और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी. गजमुख लंबोदर भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी अनेक मंत्र दिए गए हैं.

गणेश जी के प्रभावशाली मंत्र
लक्ष्मी प्राप्ति गणेश मंत्र
ऊं नमो विघ्नराजाय सर्व सौख्यप्रदायिने।
दुष्यारिष्ट विनाशाय पराय परमात्मने।।
लंबोदरं महावीर्यं, नागयज्ञोपज्ञोभितम्।
अर्धचंद्र धरम देहं विघ्नव्यूह विनाशनम्।।
ऊं ह्रां ह्रीं ह्रुं ह्रें ह्रों हेरंबाय नमो नमः।
सर्व सिद्धि प्रदोसि त्वं सिद्धि बुद्धि प्रदो भवं।
चिंतितार्थं प्रदस्तवं हीं सततं मोदक प्रियं।
सिंदूरारुण वस्त्रैश्च पूजितो वरदायकः।।
इदं गणपति स्तोत्रं य पठेत भक्तिमाननरः।
तस्य देहं च गेहं च स्वयं लक्ष्मीं निर्मुंजति।।
इसे भी जानें: गणेश चतुर्थी पर पढ़ें यह पौराणिक व्रत कथा
सौभाग्य प्राप्ति गणेश मंत्र
गणपति निर्विघ्नराजो लंबतुंडो गजाननः।
द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदंतो गणाधिपः।
ऊं श्रीं गं सौभाग्य गणपतये।
वर्वर्द सर्वजन्म मे वषमान्य नमः।।
सफलतादायक गणेश मंत्र
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।
(यदि मेहनत के बाद भी मंजिल नहीं मिल रही है तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें, मान्यता है कि यह बिगड़े काम बना देता है)
गणेश पूजन मंत्र
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः।
निर्विघ्नं कुरु में देव सर्व कार्येषु सर्वदा।।
(गणपति पूजा के लिए यह सबसे सरल मंत्र माना जाता है)
श्री गणेश जी के अन्य मंत्र
ऊं गं गणपतये नमः
ऊं वक्रतुण्डाय हुं
सिद्ध लक्ष्मी मनोहरप्रियाय नमः
ऊं मेघोत्काय स्वाहा
ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा
ऊं नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान् निवारय निवारय स्वाहा
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

