रायगढ़। कक्षा दसवीं के एक नाबालिग छात्रा ने मोबाइल कॉल डिलीट करते हुए अपनी मां की साड़ी से फांसी लगाकर असमय जान गंवा दी। किशोरी द्वारा खुदकुशी के यह दुखद प्रसंग सारंगढ़ क्षेत्र का है। पुलिस मोबाइल जब्त कर अब सायबर सेल की मदद लेगी।

घटना की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक रामसजीवन वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह कोसीर थानान्तर्गत ग्राम मुड़वाभांठा में रहने वाले शरद राम निराला की 16 वर्षीया बेटी कु. चंचला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश उसके घर के सीलिंग पंखे में बंधे साड़ी के फंदे पर लटकती देख लोग सहम गए। शव के नीचे कुर्सी गिरी पड़ी थी, लिहाजा माना जा रहा है कि चंचला ने फांसी लगाने के दौरान कुर्सी का उपयोग कर उसे लात मारते हुए गिराया है। नाबालिग बाला की आत्महत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की भनक लगने पर हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मुआयना किया तो कमरे में मोबाइल फोन बरामद हुआ। वर्दीधारियों ने मोबाइल चेक किया तो उसमें एक भी कॉल डिटेल नहीं दिखा। यानी चंचला ने खुदकुशी के पहले से जिसे भी फोनकर बातचीत की, उसे डिलीट कर दिया था।
निराला परिवार ने पुलिस को बताया कि चंचला कोसीर के कन्या शाला में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह छात्रा की लाश को उसकी मां की साड़ी के फंदे में लटकते देख वे डर गए। नाबालिग छात्रा ने आखिरकार किन कारणों से त्रस्त होकर ऐसा आत्मघाती कदम अख्तियार किया, इसका खुलासा नहीं होने पर मौके से जब्त मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स खंगालने सायबर सेल की सहायता ली जाएगी। फिलहाल, कोसीर पुलिस कायम कर जांच पड़ताल में जुटी है।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
