सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल के बाथरूम में मिला CCTV कैमरा, बच्चो ने किया खुलासा…
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। नामली के नौगांवाकलां मार्ग पर संचालित सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल के वाशरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। जब बच्चों को इसके बारे में पता चला तो मामले की शिकायत की।
वहीं चाइल्ड लाइन ने मामले की शिकायत पर जांच की तो बाथरूम से सीसीटीवी कैमरा मिला। अब इस मामले में चाइल्डलाइन ने प्रबंधक से जवाब मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
दरअसल स्कूल के वाशरूम में कैमरे लगे होने की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कुछ दिन पहले विद्यार्थियों द्वारा की गई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल कल्याण समिति को अवगत कराया। समिति अध्यक्ष सुधीर निगम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी प्रेम चौधरी, दिव्या उपाध्याय, लोकेश पाटीदार आदि नामली थाने से एसआइ महेंद्रसिंह चौधरी, आरक्षक कांता चौहान के साथ सेंट जोसफ स्कूल पहुंचे और वाशरूम का निरीक्षण किया तो वहां कैमरे लगे मिले। स्कूल प्रबंधन ने तर्क दिए कि विद्यार्थी बाथरूम में लगे नल व दीवारों को नुकसान पहुंचाते हैं, उनकी निगरानी के उद्देश्य से कैमरे लगाए गए थे।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

