सारंगढ़। दिनांक 22 अगस्त 2022 को जशपुर राजघराने की बहु, चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहुरानी संयोगिता युद्धबीर सिंह जूदेव का सारंगढ आगमन हुआ जहां वार्ड क्रमांक 4 साहनी मोहल्ला में उनका भव्य स्वागत किया गया। वार्ड क्रमांक 4 की मातृत्व शक्तियों ने आरती उतारकर, माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया साथ साथ ही साथ ढोल नगाड़ों के साथ मंचीय प्रांगण तक अतिथि को लेकर गए। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद मयूरेश केशरवानी के नेतृत्व में स्वागत सत्कार का कार्यक्रम रखा गया। एक निजी कार्यक्रम हेतु जुनाडीह में शिरकत करने आई बहु रानी ने साहनी मोहल्ले के स्वागत कार्यक्रम में जहां अपने भाषण से सबका मन मोह लिया वहीं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमेशा साथ खड़े रहने का वादा भी जनता से किया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में जहां बहुरानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं वहीं कार्यक्रम आयोजक के रूप में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व जगन्नाथ केशरवानी, वरिष्ठ पार्षद व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र बरगाह, भाजपा के उर्जावान नेता जीवन रात्रे, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीरा धरम जोल्हे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजा गुप्ता, पार्षद मयूरेश कशरवानी समेत पूर्व पार्षद सोना यादव,अमित अजय, अजय देवांगन, दिलीप साहू, डोरीलाल चंद्रा, मुन्ना मनहर, हितेंद्र देवांगण क साथ साथ पचासों की संख्या में मोहल्ले बासी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन मयूरेश कशरवानी ने किया वहीं कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्घाधन वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी ने किया था मुख्य अतिथि संयोगिता सिंह जूदेव के उद्बोधन के पश्चात आभार प्रदर्शन राजा गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत कायक्रम के पश्चात बहुरानी संयागिता सिंह, भाजपा नेता अनुरोध पटेल जी के स्व. दादा जी के दशकर्म भोज में शामिल होने जुनाडीह गयीं, वहां से भाजपा नेत्री पूर्णिमा मनहर के यहां भी भेंट मुलाकात हेतु समय दिया।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
