सारंगढ़ । सारंगढ़ की जनता के साथ निकटता स्थापित करने के साथ जनता की समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने
रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती सायं के द्वारा सारंगढ़ नगर के पत्रकार संपादक व भाजपा के संघर्षशील जुझारू युवा नेता रवि तिवारी को सारंगढ़ जनपद पंचायत में अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है । यहां उल्लेखनीय है कि रवि तिवारी के जशपुर राजपरिवार से घनिष्ठ संबंध है तो वहीं जूदेव परिवार के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से भी घनिष्ठता रहने के अलावे रवि तिवारी भाजपा सारंगढ़ के मिडिया प्रभारी है रवि के नियुक्ति से जहां सारंगढ़ के पत्रकारों सहित भाजपा नेताओं में हर्ष व्याप्त है तो वहीं रवि तिवारी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर क़्सारंगढ़ भाजपा भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व नगर के गणमान्य नागरिकों ने तिवारी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

सारंगढ़ के युवाओं मे दिखा जबरजस्त उत्साह –
रवि तिवारी के सांसद प्रतिनिधि बनने की जानकारी मिलते ही युवा वर्ग खासा उत्साहित जान पड़ता है । क्यूंकि श्री तिवारी जी का युवाओं के मध्य अच्छी पकड़ और पैठ है, निश्चित ही इसका फायदा भविष्य के चुनाव मे भाजपा को मिलेगा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
