रायगढ़. जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। युवक की लाश पेट के बल धान के खेत में पड़ा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। और जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला घटना खर्चा थाना क्षेत्र के बड़े देवगांव का है। जहां गांव के धान के खेत में एक युवक का शव पेट के बल संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला है। युवक देर रात से ही लापता था। परिजन उसके तलाश में जुटे हुए थे। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले युवक शिव कुमार उरांव के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद पता चल सकेगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
