बिलासपुर। केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की 2 सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन को ओबीसी महासभा ने समर्थन दिया है। इस बाबत उन्होंने एक पत्र भी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा देय तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की 2 सूत्रीय मांग के लिए 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। जिसका ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ पूर्णतः समर्थन करता है।महासभा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि उनकी सभी मांगों को अतिशीघ्र पूर्ण करने की कृपा करें।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
