कैलाश नायक

सारंगढ़। लगातार बारिश होने से खेतों में भरा था पानी, इससे खरीफ की फ़सल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। जिले में 5-6 दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई एकड़ खेतों में पानी भर गया था। इसके चलते फसलें गलने का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर किसान चिंतित हो रहे हैं।
फसलों की बुवाई के समय से ही बारिश अच्छी हो रही है। किसानों को लग रहा था कि इस साल खरीफ की फसल अच्छी होगी, लेकिन एक सप्ताह से रोजाना बारिश का दौर बन हुआ है। बारिश इतनी हो रही है कि कई एकड़ खरीफ फसल पानी में डूब गया। इसके चलते किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों को यह चिंता सता रही है कि अच्छी बारिश के बावजूद उनकी उनकी फसल गलने के कगार पर आ गई है। खेतों में पानी भर गया था जिसके बाद फसल का जो रूप दिखाई दे रहा है वह चिंताजनक है। गोमर्डा अभ्यारण्य से लगे निचले क्षेत्र में आने वाले गांव अमलीपाली ब में कुछ किसानों पर चिंता की लकीरें छाई हुई है..

अमलीपाली ब के किसान ने बताया कि उन्होंने इस साल कुछ दिनों पहले ही रोपाई की थी। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते फसल खराब हो चुकी है। जिसमें से कुछ खेत का पिछली बार हुई बारिश के कारण मुझे दोबारा रोपाई करवाना पड़ा था.. अब फिर से लगातार हो रही बारिश ने मेरे फसल को नुकसान पहुंचाया है।
इस बार इसका जानकारी मैंने पटवारी को दिया है तो उन्होंने मुआयना करने आऊंगा कहकर आश्वासन दिया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
