बरमकेला। नगर के स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला में स्वतंत्रता के 76 वीं वर्षगांठ एवं आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के नारे को साकार करते हुए बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री परमानंद नायक के अध्यक्षता एवं व्यवस्थापक श्री सुदामा अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा सरस्वती शिक्षा संस्थान के मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक श्री जगतराम नायक के विशिष्ट आतिथ्य में वेदमंत्रोच्चार के साथ सरस्वती माता, ओम व भारत माता के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पादि उपचारों से श्रध्दांजलि अर्पित कर, घोष दलों के द्वारा परेड करते हुए ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और जयघोष किया गया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के वर्ष 2021-22 में टाप- टेन की प्रवीण्य सूची में 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ छठें स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल की छात्रा कु. विनीता सुपकार को 1100 रुपये की चेक राशि देकर सम्मानित किया गया।


