टैटू बनवाने को लेकर वाराणसी से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां टैटू बनवाना कई लोगो को महंगा पद गया। 18 से 30 साल के ऐसे युवक युवतियां हैं। जो टैटू बनवा कर एचआईवी (HIV) संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। वाराणसी में एक साथ 12 लोग एचआईवी से संक्रमित पाए गए है। फिलहाल यह मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। पहले तो यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि सभी संक्रमित कैसे हुए लेकिन जब काउंसलिंग की गई, तब पता चला टैटू बनवाने के बाद यह मुसीबत उनके पास आई हैं।

बता दें कि टैटू बनवाने के बाद से इन सभी को लगातार बुखार और कमजोरी जैसा महसूस हो रहा था। जब सामान्य दवाइयों से आराम नहीं मिल पाया और उन्हे ये महसूस किया कि उनका वजन भी काफी तेजी से कम हो रहा है। ऐसे लक्षणों के बाद जब इनका ब्लड टेस्ट हुआ तो उसमें इनके एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई।
कैसे हुआ संक्रमण
एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि एक ही सुई से टैटू बनवाने की वजह से सभी एचआईवी से संक्रमित हुए होंगे। इन सभी ने हाल ही में टैटू बनवाया था। ऐसे में आप जब टैटू बनवाने का प्लान बनाए तो अच्छी दुकान से बनवाएं और पैसे की चिंता न करें। इससे हर तरह के रिस्क से बचा जा सकता है। कम पैसों के लालच में रोड में टैटू बनवाना जान का दुश्मन बन सकता हैं।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
