चार सालों तक लिव इन रिलेशनशिप रहने के बाद प्रेमिका का प्रेमी को शादी करने से इनकार करना बहुत महंगा पड़ गया। मामला गाजियाबाद का है जहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की ह्त्या कर दी है। जिसके बाद प्रेमिका प्रेमी के मृत शव को एक बड़े से सूटकेस में पैक कर के ले जा रही थी कि तभी पुलिस को उस पर शक हुआ।
पुलिस ने शक के आधार पर सूटकेस की तलाशी ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। ये प्रेमी जोड़ा पिछले चार सालों से गाजियाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। आरोपी प्रेमिका का नाम प्रीति है और मृतक प्रेमी का नाम फिरोज था। दोनों गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके के तुलसी निकेतन अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे।

बीती शनिवार के दोहपर करीब प्रीति और फिरोज के बीच हरबार की तरह शादी करने के बात को लेकर नोक झोंक होने लगी थी। पिछले 4 सालों से लिव इन में रह रही प्रीति चाहती थी कि उसकी प्रेमी फिरोज से उसकी शादी हो जाए मगर फिरोज इसके बिलकुल विपरीत, शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आक्रोश में प्रीति ने आपा खो दिया और फिरोज की रात में हत्या कर दी थी।
प्रीति अगले दिन फिरोज की लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा सा सूटकेस खरीदकर लाई और उसमें उसने फिरोज की लाश को भर दिया। जब प्रीति इस सूटकेस को ठिकाने लगाने जा रही थी तभी वो पुलिस की नजरों में आ गई और फिर सारा राज खुल गया।
मर्डर के बाद ये था प्रीति का प्लान
हत्या करने के बाद प्रीति ने फिरोज की लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा सूटकेस खरीदा प्रीति उस सूटकेस में लाश को भरकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन जाने की तैयारी में थी। उसने सोचा था ट्रेन के किसी अपार्टमेंट में ये सूटकेस रखकर फरार हो जाएगी। लेकिन पूरे प्लान पर तब पानी फिर गया जब रविवार की सुबह 3:30 बजे वो अपने फ्लैट के नीचे खड़े होकर वो ऑटो का इंतजार कर रही थी और तभी पुलिस आ गई, प्रीति पुलिस को देखकर घबरा गई जिसकी वजह से पुलिस को उसपर संदेह हुआ और उन्होंने उसके बैग की तलाशी ले ली।
पति को छोड़कर फिरोज के साथ लिव इन में रह रही थी प्रीति
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम प्रीति है। प्रीति ने बताया कि वो शादीशुदा है और उसकी शादी दीपक यादव से हुई थी। विवादों के चलते प्रीति ने अपने पति का साथ छोड़ दिया और 4 सालों से फिरोज के साथ लिव इन में रह रही है। फिरोज संभल का रहने वाला है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
