मनोज अग्रवाल

जैजैपुर/ जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सामान्य प्रशासन से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप समारोह का आयोजन करने कहा है। ऐसे शैक्षणिक संस्थान जहां अध्ययन-अध्यापन का कार्य हो रहा है वहां पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा, किंतु सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तर, जनपद स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बार भी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। जिला स्तर पर शासन द्वारा विनिर्दिष्ट माननीय मंत्री जी के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वही जनपद एवं तहसील स्तर पर जनपद अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वही ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच द्वारा एवं बड़े गाँव स्तर पर गाँव के मुखिया के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने जिले में 15 अगस्त, 2022 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, डीएफओ श्री सौरभ सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
