वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में और उत्कर्ष क्लब एनटीपीसी लारा के तत्वधान में प्रथम कराटे कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ के लारा स्थित एनटीपीसी मैत्री नगर उत्कर्ष क्लब में कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस.के गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रुप में यू.के मिश्रा रहे। इस बेल्ट प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें 20 बच्चे सफल हो सके जिसमें अनित्य मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं जागृति दागा व शिवम नायक ने द्वितीय स्थान और जायना शकील व ओजस कामले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सफल प्रतिभागियों को कलर बेल्ट और सर्टिफिकेट दे कर अगले बेल्ट के लिए प्रमोट किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से आए हुए कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं राहुल कुमार पटेल निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के एच ओ पी दिवाकर कौशिक जी ने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और उन्हें ऐसे ही आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया। एनटीपीसी लारा कोच रोहित कुमार ने बताया कि कराटे जहां एक तरफ आत्मरक्षा के लिए उपयोगी होता है तो वही वर्तमान समय में सरकार द्वारा कई प्रकार की योजना भी खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही है आज हमने इस बेल्ट टेस्ट के माध्यम से कराटे की शुरुआत की है हमें विश्वास है आगे चलकर यही बच्चे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर रायगढ़ का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर उत्कर्ष क्लब के सम्मानित सदस्य आदरणीय रतन कुमार, रमाकांत जी के साथ साथ अभिभावक गण उपस्थित रहे।


- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
