रायगढ़ कलेक्टर माननीय श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में एवं रायगढ़ के नए सहायक आयुक्त प्रभारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने आज तमनार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की।।

आज दिनांक 30-7- 2022 को मुखबिर की सूचना पर आमा घाट निवासी सहसराम उरांव के कब्जे से 15 लीटर एवं सी टोप्पो के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया तथा आज दोपहर में ही तमनार थाना क्षेत्र के बरभाठा निवासी भुराउ उरांव के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)( क)(ख)34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी श्री रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई,, हमरा स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैया लाल साहू फीरु लाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कवंर उपस्थित रहे।।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
