बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह में बीती रात एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता देें कि मृतक राकेश यादव 16 वर्ष और आरोपी दोनों दोस्त थे और साथ में नशा करते थे। बताया जाता है कि उन दोनों ने बीती रात चांटीडीह नदी के किनारे जाकर नशा करने बैठे थे। तभी किसी बात को लेकर उन दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों आपस में मारपीट करने लगे। इस बीच नाबालिग ने चाकू निकालकर राकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर राकेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सरकण्डा पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
