दुर्लभ हीरा: खुदाई के दौरान मिला 300 सालों का सबसे बड़ा दुर्लभ गुलाबी हीरा, 170 कैरेट है वजन….

दक्षिण अफ्रीका के अंगोला में आज खननकर्मीयों को खुदाई के दौरान एक दुर्लभ हिरा मिला है। यह दुर्लभ इसीलिए है क्योंकि यह पिछले 300 वर्षों का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा माना जा रहा है। वहीं इस हीरे का वजन 170 कैरेट हैं। फिलहाल यह शुद्ध रूप में है। फिलहाल बताया जा रहा है कि इसकी कटिंग और पॉलिशिंग बची है, इस प्रक्रिया के बाद ही मिले इस हिरे की सही कीमत का अंदाजा लगाया जा सकेगा। अंगोला में इस हीरे को ऑस्ट्रेलियन कंपनी के खननकर्मियों ने खोजा है।आपको बता दें कि इस दुर्लभ हिरी को द लूलो रोज नाम दिया गया है, माना जा रहा है कि ऐसा नाम इसीलिए रखा गया है क्योंकि इसकी खोज लूलो खदान में हुई है।
इस दुर्लभ गुलाबी हीरे को द लूलो रोज़ (The Lulo Rose) नाम दिया गया है. क्योंकि इसकी खोज लूलो खदान में हुई है. लूलो खदान अंगोला के उत्तर-पूर्व में स्थित है. जहां की जमीन में हीरे की मात्रा बहुत ज्यादा बताई जाती है. इसलिए ऑस्ट्रेलियन हीरा खनन कंपनी लुकापा ने यहां पर निवेश किया है. द लूलो रोज़ (The Lulo Rose) टाइप 2ए हीरा है. यानी प्राकृतिक तौर पर अत्यधिक शुद्ध और दुर्लभ. इस हीरे की खबर मिलने से अंगोला की सरकार और खनन कंपनी बेहद खुश है.
The Lulo Rose की अभी कटिंग और पॉलिशिंग होनी बाकी –
अंगोला के मिनरल रिसोर्स मंत्री दियामंतीनो अजेवेदो ने कहा कि द लूलो रोज़ (The Lulo Rose) की खोज एक रिकॉर्ड है। लूलो लगातार अंगोला का नाम दुनिया के हीरा उत्पादक इलाकों में ऊपर उठाता आ रहा है। इस हीरे को अंतरराष्ट्रीय पर टेंडर करके बेंचा जाएगा। अभी इसकी कटाई, छटाई और पॉलिशिंग बची है. ये सब होने में इसका वजन करीब 50 फीसदी घट जाएगा। लेकिन इससे पहले जो भी दुर्लभ गुलाबी हीरे बिके हैं, उनसे अच्छी कीमत मिली है। इससे भी ऐसी ही उम्मीद है।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




