रायपुर, आपने तो अक्सर कई सारे वायरल वीडियों देखें ही होंगे कई जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाती है तो कई जिसे देख कर आपकी आँखों से आंसू निकल जाता है, लेकिन आज हम यहां एक ऐसे वीडियो की बात कर कर रहे है जिसे देख कर राजधानी रायपुर के लोग गुस्से से आग बबूला हो गए. दरअसल सोशल मीडिया में लाइव वीडियो कर गाली-गलौज करने और धमकी देने वाले युवक का वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हलांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कट्टा दिखाकर सोशल मीडिया में दहशत फैला रहा था। आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह लोगों से हाथ जोड़कर कहने लगा कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।

दरसअल 27 जुलाई को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में लक्ष्मण दीप नामक व्यक्ति द्वारा अश्लील गाली और कट्टा दिखाते हुए अपने आईडी से लाईव वीडियो कर दशहत फैलाया रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी को कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। एण्टी क्राईम व सायबर यूनिट की टीम ने कार्रवाई करते हुए लक्षण दीप को गुढ़ियारी क्षेत्र से पकड़ कर उसके कब्जे से 1 नग कट्टा, 2 नग जिंदा कारतूस जब्त किया गया।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
