दंतेवाड़ा। जिले के वन विभाग को विश्व की सबसे छोटी प्रजाति का हिरण मिला है। हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में पहुंच गया था। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने हिरण को पकड़ा और उसका इलाज करवाया। इसके बाद हिरण को बैलाडिला की पहाडियों में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि यह हिरण दुर्लभ प्रजाति का है।

बता दें कि यह हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में आ गया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, तो वे पहुंचे और छोटे हिरण को अपने कब्जे में लिया। घायल हिरण का इलाज वन विभाग के पशु चिकित्सकों ने किया। इसके लिए रायपुर के जंगल सफारी के डॉक्टरों से भी परामर्श किया गया। दंतेवाड़ा के बचेली वन परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष मांडवा ने अपनी टीम के साथ हिरण का इलाज करने के बाद उसे बैलीडिला की पहाडिय़ों में वापस छोड़ दिया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
