जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ में हमेशा उठापटक चलती रहती है। एक बार फिर से दो महीने के अंतराल में ही एसडीएम को बदल दिया गया है। राजीव कुमार पांडेय को धरमजयगढ़ भेज दिया गया है जबकि सारंगढ़ की कमान मोनिका वर्मा को दी गई है। धरमजयगढ़ एसडीएम रहे मनीष मिश्रा को रायगढ़ बुला लिया गया है। महज दो महीने में जिले में फिर से प्रशासनिक बदलाव हो गया है। पूर्व कलेक्टर भीमसिंह ने तबादले के पहले 7 जून को जिले में फेरबदल किया था। उन्होंने सारंगढ़ में संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय को एसडीएम बनाकर भेजा था।

इसी तरह धरमजयगढ़ में संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा की पदस्थापना हुई थी। कर्मचारी और अधिकारी फेडरेशन की काम बंद हड़ताल के बीच बुधवार को हुआ तबादला आदेश चर्चा में है। कलेक्टर रानू साहू ने राजीव पांडेय को सारंगढ़ से धरमजयगढ़ भेजा है। मनीष मिश्रा को रायगढ़ जिला मुख्यालय कर दिया गया है। संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा को सारंगढ़ एसडीएम बनाया गया है। अब केवल खरसिया एसडीएम ही ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही जगह काबिज हैं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




