कोरबा। थाना के पीछे महज 100 मीटर की दूरी पर तालाब में एक महिला समेत दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों शव को बाहर निकाला.

महिला की पहचान सूरज बाई के तौर पर हुई है, वहीं डुबने वाले दोनों बच्चे उसके नाती और नातिन हैं.
घटना करतला थाना क्षेत्र की है. जहां तालाब में करतला निवासी 50 वर्षीय सूरज बाई और उसकी 7 वर्षीय नातिन जानवी और 5 वर्षीय नाती अखिल कंवर की लाश मिली. मृतिका के बेटे बिजेंद्र कंवर ने बताया कि उसकी मां और बड़ी बेटी और छोटा बेटा सुबह 6 बजे पुटु की तलाश में घर से निकले थे, इसके बाद उसे जानकारी मिली कि तालाब में उसकी मां की लाश मिली है. घटना स्थल पहुंचने पर दोनों बच्चे नजर नहीं आए, लेकिन उनका चप्पल जरूर था. कुछ देर बाद दोनों बच्चे का भी शव बाहर निकल आया. उनके साथ क्या हुआ है, यह उसके भी समझ से परे है.
घटना की सूचना पर करतला पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं यह हादसा या खुदकुशी है, इन दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के सही कारणों का खुलासा होगा. बहरहाल, महिला और उसके नाती-नातिन की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
