बाड़मेर जिले के गुढ़ा मनाली थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक तांत्रिक द्वारा 27 वर्षीय विवाहिता के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में आरोपी पर पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसके आधार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि ‘‘ पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी चंपालाल (40) ने दावा किया था कि तंत्र विद्या के जरिए वह उसे नौकरी दिलवा देगा, शुरूआत में उसने मना किया, लेकिन बाद में वह उसके झांसे में आ गई।’’
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़ित विवाहिता को एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और विवाहिता के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गुडा मनाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
