छत्तीसगढ़ में नौंवी क्लास की छात्रा से गैंगरेप के बाद बर्बर हत्या!रेप के बाद गला काटा,तन पर थे सिर्फ जूते और मोजे,16 साल की लड़की के साथ हैवानियत…
छत्तीसगढ़ में एक नौंवी क्लास की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी बर्बर हत्या का मामला सामने आया है.
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला राजनांदगांव जिले का है. मृतक छात्रा 19 जुलाई को स्कूल के बाद लापता हो गई थी. इसके अलगे दिन लड़की का एक माओवादी इलाके में नग्न, क्षत-विक्षत शव मिला. पुलिस ने बताया कि मृतक का गला भी कटा हुआ था. छात्रा आमतौर पर ढ़ाई बजे तक घर आ जाती थी, लेकिन उस दिन वह स्कूल से वापस ही नहीं लौटी. पुलिस फिलहाल इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
अंग्रेजी वेबसाइट टीओआई में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि 16 साल की छात्रा का शव बरामद करना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी. इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से जांच में रुकावटें पैदा हो रही थीं. राजनांदगांव के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने टीओआई को बताया कि लड़की के माता-पिता ने 19 जुलाई की रात को उसके लापता होने की सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
रेप करने के बाद गला रेता, शव को घसीटा- पुलिस
पुलिस ने बताया कि अगले दिन छात्रा का शव सबसे खतरनाक और सुनसान स्थानों में से एक डोंगरगढ़ में डंगोरा बांध के पास मिला, जिसे एक चरवाहे ने देखा था. यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. जब पुलिस को शव मिलने की जानकारी मिली तो पुलिस ने सभी सुरक्षा सावधानियों के साथ एक दल को वहां भेजा और लड़की का शव बरामद किया. लड़की के तन पर सिर्फ जूते और मोजे थे. रेप करने के बाद उसका गला रेत दिया गया था. एसपी ने बताया कि इसकी पूरी संभावना है कि लड़की का गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या की गई थी और बाद में उसका शव करीब 50 मीटर झाड़ियों में घसीटा गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें लड़की मोटरसाइकिल पर एक युवक के साथ पीछे बैठी हुई दिखाई दे रही है. इस बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस घटना वाले दिन घटनास्थल के पास मिले फोन नंबरों की भी गहनता से जांच कर रही है.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
