गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस वालों के नाम से लूट का मामला सामने आया है. जहां दो शातिर एक राशन दुकान के संचालक को चूना लगाकर फरार हो गए थे. हालांकि दुकान संचालक के शोर मचाते ही आसपास खड़े लोगों ने आरोपियों को धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

बता दें कि, लालपुर में प्रार्थी प्रदीप राठौर राशन दुकान का संचालक है. यह अपनी दुकान बंद कर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था. तभी दो लड़के इसके पास आए और प्रार्थी को रोककर अपने आप को पुलिस बताकर प्रदीप राठौर से 6000 रुपये लूट लिए और घटना स्थल से मोटरसाइकिल से भागने लगे. तभी प्रदीप के द्वारा हल्ला करने पर आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर आरोपियों का पीछा कर उन्हें रोका गया और डायल 112 टीम मौके पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गौरेला थाना पहुंची.
वहीं प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 303/22 धारा 392 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया. थाने में आरोपियों से पूछताछ की गई, जिस पर दोनों ने जुर्म स्वीकार किया और लूटे हुए 6000 रुपये को बरामद कर जब्त किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. आरोपी गुलाम अली पिता संजय अली निवासी बालाघाट और आबिद अली पिता फिरोज अली निवासी उमरिया मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

