उत्तर प्रदेश। रायबरेली में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेत हटाकर कार को बाहर निकलवाया. कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ 1 की ही जान बच सकी है. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी तो वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है. हादसा रायबरेली के भदोखर थाने के कुचरिया भांव के पास प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर हुआ. क्षेत्र के समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल के बेटे राकेश अग्रवाल (45), पत्नी सोनम अग्रवाल (35) और बेटे आदित्य (11) के साथ खाना खाने इलाके के बाबा ढाबा गए थे. उनके साथ रचित अग्रवाल की पत्नी रुचिका (35) और उनके दो बच्चे रईसा (9) और रेयांस (6) भी थे. रात होने पर वे अपनी इको स्पोर्ट्स कार से वापस लौट रहे थे कि तभी मुंशीगंज के पास रेत से लदा हुआ एक डंपर उनकी कार पर पलट गया.
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
