जन्मदिन मानने गये युवकों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत…
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान गुमानीवाला इलाके के रहने वाले वत्सल बिष्ट, आर्यन बंगवाल और प्रतीक के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि वे आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे, जो वत्सल का जन्मदिन मनाने के लिए निम बीच गए थे।
मुनि की रेती थाना प्रभारी ऋतेश शाह ने बताया कि वत्सल नदी में नहाते समय बह गया था और जब आर्यन एवं प्रतीक ने उसे बचाने की कोशिश की, तो वे भी डूब गए। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
