धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ गया है। अब तक 87.68 फीसदी जलभराव हो चुका है। पानी की आवक बढ़ने से खतरे के निशान पर पहुँच गया है।

लगातार बांध में 9644 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। बांध की जलभराव क्षमता 32 टीएमसी है, लेकिन अब तक 28 टीएमसी जलभराव हो गया है। 4 टीएमसी जलभराव होते ही गंगरेल बांध लबालब हो जाएगा। वहीं बांध से पानी छोड़ने पर 45 गाँव प्रभावित होते हैं। सिंचाई विभाग ने बाढ़ प्रभावित गाँवों को अलर्ट कर दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
