छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश से एक तरफ जहां जन जीवन अस्तव्यस्त हुआ है वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक स्थलों का नजारा खूबसूरती से गुलजार हो रहा है जतमई घटारानी, बस्तर और अमरकंटक की खूबसूरती में निखार आ गया है। पर्यटक बड़ी संख्या में खींचे चले आ रहे हैं।

रायपुर से 75 किमी दूर राजिम से गरियाबंद मार्ग पर पाण्डुका के पास स्थित जतमई के घने जंगलों के बीच प्रकृति की अनुपम गोद मे तौरेन्गा जलाशय के ऊपर पहाड़ी के बीचोबीच जतमाई जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आने वाले पर्यटक जलप्रपात का लुफ्त तो उठाते ही है साथ ही माता जतमाई का दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद भी लेते है।
वहीं बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात जो लगातार हो रही बारिश से इन दिनों पूरे शबाब पर है। चित्रकोट जलप्रपात को भारत के नियाग्रा फॉल के रूप में जाना जाता है चित्रकोट के अलावा तीरथगढ़ जलप्रपात भी अपने शबाब में है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का जंगल और वादियों की सुंदरता देखते ही बन रही है और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। वहीं दुर्गाधारा जलप्रपात भी पूर शबाब पर है।
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
- जुआरियों की शामत! SP सुनील शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹7,850 नगद बरामद.. - September 15, 2026
