छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई: छत्तीसगढ़ के पुलिस थानों में 436 मामले दर्ज,निवेशको से 1400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी….
छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के नौ जिलों में 27,267 निवेशकों के खाते में 15.16 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पहुंच चुकी है।
निवेशकों को राशि लौटाने के मामले में राजनांदगांव पहले स्थान पर है। साथ ही आने वाले पांच महीनों में प्रशासन की ओर से 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति की नीलामी की जानी है।
प्रशासन का कहना है कि चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निवेशकों को लाशि लौटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब प्रशासन द्वारा निवेशकों की राशि लौटाने के लिए नया रास्ता अपनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत एफआइआर के आधार पर ही निवेशकों को राशि मिलेगी। थानों से वहां दर्ज एफआइआर की जानकारी मंगाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में पुलिस थानों में 436 से अधिक मामले दर्ज है। इन दर्ज केसों के आधार पर 1400 करोड़ से अधिक की ठगी का अनुमान है। इसके विपरीत निवेशकों द्वारा मंगाए गए आवेदन के आधार पर 15 लाख से ज्यादा निवेशकों से करीब 10 हजार करोड़ की ठगी है। अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने बताया कि थानों से एफआइआर की जानकारी मंगाई जा रही है।
यह है कारण
अधिकारियों का कहना है कि एफआइआर के आधार पर राशि लौटाए जाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बहुत से लोगों ने फर्जी आवेदन भी कर दिए हैं। इससे प्रशासन को काफी परेशानी हो रही थी।
इन कंपनियों की प्रापर्टी होनी है नीलाम
बताया जा रहा है कि कोर्ट ने छह कंपनियों की प्रापर्टी नीलाम करने का आदेश दे दिया है। इसमें बीएन गोल्ड की 1.82 करोड़, सन साइन इंफ्रा बिल्ड कार्पोरेशन की 1.20 करोड़, गुरुकृपा इंफ्रा रियल्टी की 30 लाख, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स की 5.32 लाख, सांई चंद्रा की 10 करोड़ की प्रापर्टी अगले पांच महीनों के भीतर नीलाम होनी है।
इन क्षेत्रों में हुई रकम वापसी
जिला लौटाई गई राशि निवेशक
रायपुर 4.14 करोड़ 9866
बिलासपुर 24.20 लाख 474
राजनांदगांव 10.76 करोड़ 16893
दुर्ग 16.04 लाख 01
बेमेतरा 2.22 लाख 05
सूरजपुर 1.24 लाख 12
जशपुर 1.68 लाख 09
जांजगीर-चांपा 95 हजार 07
( नोट: रायपुर में जून और बाकी जिलों में फरवरी तक के आंकड़े)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
