रायगढ़ : हटिया-पुणे एक्सप्रेस से गिरने की घटना में झारखण्ड के एक यात्री युवक की दर्दनाक मौत हो गई । यह हादसा खरसिया का है । रेल्वे ट्रेक में 3 घंटे तक लाश पड़ी रही। रेलवे पुलिस के अनुसार खरसिया रेलवे स्टेशन में गुरुवार अपरान्ह तकरीबन साढ़े 12 बजे उस समय सनसनी। फैल गई, जब हटिया-पुणे एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। ट्रेन की आखरी में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित बोगी के पहिए से युवक का सीना कटने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक हो गई। मृतक की पहचान झारखण्ड के लोहरदगा जिले के नरौली निवासी सुबोध उरांव (34 वर्ष) के रूप में हुई।

उसके पास अहमदाबाद से राऊरकेला जाने का जनरल टिकट मिला है। खरसिया में हटिया-पुणे एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं है। ऐसे में जब बिलासपुर से रायगढ़ की तरफ जाने के दौरान खरसिया में गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई तो ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा युवक अचानक नीचे जा गिरा और हादसे का शिकार हो गया। नतीजतन, घसीटते हुए कुछ दूर आगे जाने पर उसकी जान चली गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई जीआरपी ने मौके पर जाकर दोपहर भर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान होने के बाद साढ़े 3 बजे रक्तरंजित शव को उठाकर खरसिया के सिविल हॉस्पिटल भेजा गया, ताकि शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सके। फिलहाल, जीआरपी मर्ग कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
