रायगढ़ : सरकारी शराब दुकानों में ही मिलावटी शराब बेची जा रही है। खरीदने वाला तो पूरी कीमत चुका रहा है लेकिन बदले में उसके साथ धोखा हो रहा है। दुकानों के कर्मचारी ऐसे गिरोह के लिए काम करने लगे हैं, जो लंबे समय से मिलावट के खेल में लगा हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले बिलासपुर से आई आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो दुकानों में मिलावटी शराब पकड़ी है। शराब का कारोबार पूरी तरह से राज्य सरकार के हाथ में है। पहले की तरह अब ठेकेदार पर ठीकरा नहीं फोड़ा जा सकता। दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती एक निजी एजेंसी के जरिए की गई है।


इसी वजह से शराब में मिलावट हो रही है। आबकारी की उड़नदस्ता टीम ने फिर एक बार मिलवाटी शराब पकड़ी है। बिलासपुर से आई टीम ने रायगढ़ के कुछ अधिकारियों के साथ जांच ने की। जूट मिल मटन मार्केट कंपोजिट दुकान और बरमकेला अंग्रेजी शराब दुकान में मिलावटी शराब मिली। बोतलों में पानी मिलाकर शराब बेची जा रही थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने सभी कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ऐसा कई दुकानों में पहले भी हो रहा था और अब भी हो रहा है। अब भी पूर्व की तरह प्रकरण बनाकर कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी । लेकिन एजेंसी इन कर्मचारियों को दूसरी दुकान में नियुक्त कर देती है।
अवैध कमाई का जरिया
रायगढ़ समेत प्रदेश भर की शराब दुकानों में एक गिरोह काम कर रहा है। थोड़ी सी शराब निकालकर उसमें पानी मिला दिया जाता है। जो ब्रांड ज्यादा बिकता है, उसी में यह खेल किया जाता है। निकाली गई शराब को अलग से बेचकर कमाई की जाती है। यह पैसा एजेंसी के जरिए कई लोगों तक पहुंचता है। मिलावटी शराब कई बार पकड़े जाने के बावजूद एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती है
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
