रायगढ़। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के सेमीपाली गांव के एक किसान के बाड़ी में बीती रात को हाथी धावा बोल दिए और फलदार पेड़ के साथ सिंचाई के लिए लगाये गए पाईप को भी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि गुरुवार की विभागीय रिपोर्ट में हाथियों से किसी भी प्रकार के नुकसान के आंकड़े दर्ज नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कोयलार गांव किनारे एक हाथी को हाथी मित्र दल द्वारा टार्च व सायरन की मदद से जंगल की ओर भगाया गया है। बता दें कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। करीब करीब रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में हाथी की आमदगी की खबर आ रही है।
इसी क्रम में बता दें, बीती रात धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत सेमीपाली गांव के एक किसान अनूप पटेल के घर से सटे खेत में हाथी पहुंच गए और वहां मौजूद आम व कटहल फल को खाने की फिराक में पेड़ डगाल तोड़कर ट्यूबवेल पाईप को क्षति पहुंचाया है। फिलहाल किसान अनूप पटेल की माने तो बाड़ी में मौजूद पद चिन्हों के अनुसार हाथी एक से ज्यादा की तादाद में थे और रात जब हाथी वहां घुसपैठ किए उस वक्त किसी को भनक नही लगी। इसकी जानकारी उन्हें सुबह हाथी के पद चिन्हों को देखकर हुई। बताया जा रहा है वहीं बाड़ी में मौजूद एक सूखे कुएं में हाथी गिरा भी था, जिसकी गहराई कम होने की वजह से वह रात में ही सुरक्षित निकल कर चला गया। वर्तमान समय के मुताबिक खासकर आम व कटहल फल से आकर्षित होकर हाथी गांव की ओर कूच कर रहे हैं.

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
