रायगढ़। शहर के विजयपुर स्थित खेत में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है । मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोईरदादर इलाके स्थित विजयपुर के बाहर खेत में शनिवार शाम 60 से 70 बरस के बीच के एक बुजुर्ग को असहाय पड़े देख लोगों ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। कुछ देर में एम्बुलेंस लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग से पूछताछ करनी चाही, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। ऐसे में जब वृद्ध का नब्ज टटोला गया तो वह निर्जीव मिला। चूंकि, शारीरिक तौर पर वह कमजोर था इसलिए आशंका है कि वह बीमार रहा होगा। एम्बुलेंस से बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय ले जाया गया तो डाक्टर्स ने प्राथमिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। चेक शर्ट और काला – नीला रंग के लाईनदार लूंगी पहने बुजुर्ग के माथे की चमड़ी सफेद थी । आसपास के लोग भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सके तो शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये मर्च्यूरी रूम में रखवाय। माना जा रहा है कि वह भटकते हुए विजयपुर पहुंचा होगा। फिलहाल, चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मृतक के वरिसानों की तलाश कर रही है।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
