तीसरी कक्षा से चचेरा भाई बनाता था हवस का शिकार,घरवालों को बताने पर दिखाया समाज का डर,पति ने साथ दिया तब खुला राज…दर्दनाक कहानी पीड़िता की जुबानी…
करनाल : आठ साल की मासूम तीसरी कक्षा में जाकर किताबें संभालना भी नहीं सीख पाई थी कि चचेरे भाई ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। 17 साल तक की उम्र तक उसके साथ गलत काम किया गया।
पीड़ित से लेकर आरोपित के स्वजनों ने भी इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी लेकिन पीड़िता की शादी हुई तो पति ने हौसला दिया, जिसके बाद पुलिस के समक्ष राज खुल पाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए एक गांव की पीड़िता ने बताया कि वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। उसी दौरान चचेरे भाई ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती गलत काम किया था। वह उसे धमकी देता था कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद वह जब 12वीं कक्षा में हुई तो वह एक दिन उसकी मौसी के घर गई हुई थी। वहीं आरोपित ने फिर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। उसने यह बात आरोपित के माता-पिता को बताई तो उन्होंने आरोपित को फटकार लगाई और उसे भी डरा दिया कि बात सामने आने पर समाज में इज्जत खराब होगी। ऐसे में वह चुप रही, लेकिन करीब एक माह पहले उसकी बहन की शादी थी तो वह एक दिन पहले आरोपित के घर बर्तन लेने गई, जहां आरोपित फिर जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह छूटकर निकल पाई।
यह बात उसने स्वजनों को बताई तो उन्होंने शादी समारोह का बहाना कर अनसुना कर दी। जब शादी हुई तो पति को दास्तां सुनाई। पति ने न्याय दिलाने का हौसला दिया तो वह पुलिस तक पहुंच सकी। उधर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ यौन शोषण करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
