रायपुर। बिजली उपभोक्ता साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं. इसके लिए शातिरों ने ऐसा तरीका अपनाया है, जिसमें उपभोक्ता को महीनों बाद जाकर ठगी का अहसास होता है. इस तरह की लगातार आ रही शिकायतों पर अब छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं के लिए सूचना जारी की है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संज्ञान में आया है कि बिजली उपभोक्ताओं को कुछ अनाधिकृत लोगों द्वारा स्पैम एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल का भुगतान नहीं होने की स्थिति में बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही एसएमएस में उपभोक्ता से एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा जाता है. इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उपभोक्ता को गूगल प्ले स्टोर (GOOGLE PLAY STORE) में जाकर मोबाइल एप डाउनलोड करने कहा जाता है. इस एप को इंस्टाल करने पर उपभोक्ता का मोबाइल डाटा हैक होने के साथ रकम भी गंवानी पड़ सकती है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बताया कि वह अपने उपभोक्ताओं को इस प्रकार के एसएमएस नहीं भेजती है. इसलिए उपभोक्ता ऐसे किसी भी अनधिकृत एसएमएस को नजरअंदाज करें. गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल एप स्टोर में कंपनी के अधिकृत एप CSPDCL Mor Bijlee को ही डाउनलोड करें. यही नहीं बिजली उपभोक्ता इस बात का ध्यान रखें कि कंपनी की ओर से उन्हें एसएमएस CSPDCL सेन्डर आईडी के साथ ही भेजा जाता है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
