दो वक्त की रोटी के मोहताज,पानी की टंकी मे सोने को मजबूर मिथुन की कैसे बदली जिंदगी, जन्मदिन पर पढ़िए मिथुन से सुपर स्टार बनने की जर्नी….

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कई फिल्मों को अपनी मेहनत और लगन से सफल बनाने वाले मिथुन की जर्नी इतनी भी आसान नहीं रही।
डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती की कहानी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। 16 जून 1950 को जन्मे मिथुन का आज 72वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के ऐसे किस्से बताएंगे, जो आपको मुश्किल हालातों से लड़ने का हौसला देंगे।
दो वक्त की रोटी के मोहताज हुए मिथुन
कहते हैं ना.. कुछ करने का जज्बा होता है, तो दुनिया की कोई ताकत आपको कामयाब होने से नहीं रोक सकती। काम की तलाश में मुंबई पहुंचे मिथुन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। महीनों तक जब उन्हें काम नहीं मिला तो वे दो वक्त की रोटी तक को मोहताज हो गए। कई दिन उन्होंने भूखे पेट रातें गुजारीं। इसके बाद महीनों की कड़ी मेहनत और इंतजार के बाद इन्हें हेलन का असिट्टेंट बनने का अवसर मिला और फिर फिल्मों में उन्हें छोटे-छोटे रोल दिए गए। मिथुन को अमिताभ बच्चन की फिल्म दो अनजाने में छोटा सा रोल मिला।
पानी की टंकी पर सोते थे एक्टर
मिथुन ने साल 1976 में फिल्म मृगया से अपना डेब्यू किया था। न्यूज 18 के मुताबिक मिथुन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे पहली बार मुंबई आए तो उन्हें उनके लुक और स्किन कलर को देखकर रिजेक्ट कर दिया था। समय ऐसा था कि सिर छुपाने तक के लिए जगह नहीं थी। मिथुन बिल्डिंग की छतों और पानी की टंकी में सोते थे और रात भर काम की तलाश में भटकते रहते थे।
लगातार 33 फिल्में रही थीं फ्लॉप
बताते चलें कि एक्टर की 33 फिल्में लगातार फ्लॉप रही थीं। इसके बावजूद भी डायरेक्टर्स ने उन्हें 12 और फिल्मों में काम करने का मौका दिया। इन फिल्मों में मिथुन ने अपने हुनर का लोहा मनवाया और लाखों फैंस के दिलों में राज करने लगे।
इस फिल्म ने बदली जिंदगी
मिथुन की जिंदगी में सुनहरा पल तब आया, जब उन्हें 1982 में फिल्म डिस्को डांसर मिली। इस फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की थी। एक नॉन डांसर होने के बावजूद भी मिथुन ने काफी बढ़िया परफॉर्मेंस दी और उनका डांस स्टेप देशभर में फेमस हो गया।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
