राज्य पटवारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न…रायगढ़ के भागवत कश्यप बने प्रदेश अध्यक्ष…..
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य पटवारी संघ का चुनाव आज देर रात सम्प्पन हो गया है ,अध्यक्ष पद पर रायगढ़ के भागवत कश्यप ,सचिव पद पर रायपुर के शिव कुमार साहू और कोषाध्यक्ष के लिए कवर्धा के सतीश चंद्राकर भारी मतों से जीत दर्ज किए है।
4 संभाग रायपुर , बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा तीनो प्रत्यशियों की जीत हुई है, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भागवत कश्यप जी को 1586 मत प्राप्त हुवे , दूसरे स्थान पर श्री शंकर लाल कतलाम रहे जिन्हे 639 मत प्राप्त हुवे, तीसरे स्थान पर श्री देव कुमार कश्यप रहे जिन्हे कुल 497 प्राप्त हुवे। सचिव पद मे श्री शिव कुमार साहू को 1617 मत प्राप्त हुवे और एकतरफा जीत हासिल किये। श्री सतीश चंद्राकर 1004 मतो के साथ कोषाध्यक्ष चुने गये।

पटवारियों के हित मे काम करना मेरा प्रमुख उद्देश्य – भागवत कश्यप
नवीन प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के पटवारी साथियों ने उनपर जो विश्वास जताया है और भारी मतों से जीत दिलाई है उसके लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है। तथा भरोषा दिलाया है की पटवारियों को मैदानी स्तर मे आ रहे समस्याओं के समाधान के लिए वो बचनबद्ध हैँ, तथा हमेशा पटवारियों के हित मे काम करते रहेंगे।

मत चार्ट देखें-



- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

