जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। शिक्षक भगवान द्वारा दिया गया एक सुंदर उपहार होता है। एक शिक्षक भगवान की तरह होता है क्योंकि भगवान पूरे संसार का निर्माता होता है और एक शिक्षक अच्छे राष्ट्र का निर्माता होता है। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण प्राणी होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। चाणक्य ने भी कहा है के एक शिक्षक के गोद मे निर्माण और प्रलय दोनो पलते हैँ। जीवन मे शिक्षको का कार्य सिर्फ शिक्षण ही नही अपितु उसके अलावा समाज ने घटित समस्याओं पर प्रकाश डाल उसके निराकरण हेतु आगे आना भी होता है।
वर्तमान समय मे शिक्षण और शिक्षक के रूप मे भी परिवर्तन आया है, आज विद्यालय के अलावा कोचिंग संस्थानों ने भी छात्रों के तैयारी का बीड़ा अपने सर उठाया हैँ, उन्ही मे से एक नाम है रायगढ़ स्थित “मोक्ष IAS”… जहा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु भी प्रेरित किया जाता है। वर्तमान उदाहरण रायगढ़ शहर मे पर्यावरण बचाने शिक्षकों ने छात्रों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुवे इसे बचाने की अपील की।

मोक्ष IAS ने बनाई मानव श्रृंखला –
कोचिंग सेंटर के संचालक के डी सर एवं दिलीप मंथन सर के नेतृत्व मे मोक्ष IAS के स्टूडेंट्स भी रायगढ़ कलेक्टोरेट के पास अम्बेडकर चौक मे मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण बचाने आम नागरिकों से अपील की। उक्त मानव श्रृंखला को शहर के आम नागरिकों का भी अपार समर्थन मिला तथा बुद्धिजीवी वर्ग ने भी साधुवाद दिया।

मानव श्रृंखला बनाने के उद्देश्य के पीछे संचालक दिलीप मंथन सर ने मिडिया को बताया की ये मानव श्रृंखला ना किसी राजनीति से प्रेरित है ना ही उन्होंने किसी खास वर्ग को ध्यान मे रखकर आयोजित की है। बल्कि आज
हमारे देश में जितने तीव्र गति से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है आधुनिक साधनों का लोग प्रयोग किए जा रहे हैं उनकी वजह से हमारा वातावरण बहुत नुकसान हो रहा है।

रायगढ़ जिले का हाल तो मानो दयनीय ही है, इन सभी से चीजों के हानिकारक प्रयोग से बचने के लिए एकजुट होकर सबको हमें अपने पर्यावरण को बचाना होगा।
संचालक के.डी. सर के अनुसार-
पर्यावरण का संरक्षण करना बहुत अत्यधिक जरूरी हो गया है, क्योंकि संपूर्ण मानव जीवन पर्यावरण पर निर्भर है। जब हमारा पर्यावरण सही नहीं रहेगा, तो हमारा जीना बहुत मुश्किल हो जाएगा, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। ऐसी चीजों का प्रयोग नहीं करना होगा, जिन से हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे, तभी हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर पाएंगे। इसके लिए लोगों को भी अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करना होगा।

रायगढ़ के मोक्ष IAS ने अल्प समय मे ही उच्च स्तरीय शिक्षण के साथ समाजिक समस्याओं मे भी छात्रों को प्रेरित करने का कार्य किया है जिसकी सभी जिलेवासियों ने प्रशंसा की है।


- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
