रायपुर। आज फिर प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है तो वहीं अन्य शहरों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मध्यप्रदेश में जहां सूरज लगातार अपना कहर बरपा रहा हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम मध्यम रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। एमपी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश के नौगांव, खजुराहो और ग्वालियर में सर्वाधिक तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में 41.5 डिग्री तापमान मापा गया। बात करें अन्य शहरों की तो जबलपुर का 42.7 डिग्री और इंदौर का 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इतना ही नहीं मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। IMD ने बताया कि 24 मई तक प्रदेश का मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा।
वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में धीरे-धीरे भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तापमान 40 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। इसक साथ ही प्रदेश की राजधानी समेत एक-दो इलाकों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ की भी संभावना जताई जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
