बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दरअसल जिले की भाजपा नेत्री और जिला पंचायज सदस्य की लाश उसी के घर पर मिली है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री की लाश पंखे से लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि महिला नेत्री के पति भी घर से गायब हैं और वे खुद भी एक शराब कारोबारी होने के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार श्वेता सिंह गौड़ एक सक्रिय स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता थी और चंदवारा से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। गुरुवार को श्वेता का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
सीओ ने कहा कि फिलहाल परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्वेता ने मंगलवार शाम फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया था जिसमें लिखा था- ‘घायल शेरनी और अपमानित महिला से हमेशा डरना चाहिए।’ अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस संदेश का अर्थ समझने की कोशिश कर रही है।’
उन्होंने कहा, ‘मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद से उसका पति लापता है। हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’ हालांकि मृतका के माता-पिता ने उसके पति दीपक पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। बांदा एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह आत्महत्या का मामला है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही तथ्य सामने आएंगे।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
