कोरबा. जिले के बुधवारी बस्ती में रहने वाली एक गर्भवती महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. पति का कहना है कि उसने खुद ही चाकू से अपने आप को जख्मी किया है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी स्थितति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि, 6 माह की गर्भवती ममता साहू का उपचार कोरबा के एक अस्पताल में चल रहा है. ममता का पति शिव प्रसाद साहू कंप्यूटर ऑपरेटर है. बताया गया कि बीती रात युवक ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाया. जिसके बाद यह घटना हुई. पति के बताए अनुसार पत्नी ने नजदीक में स्थित किचन से चाकू निकालने के साथ अपने पेट पर कई बार हमला किया. बचाव का प्रयास करने के दौरान युवक के हाथ में खरोच आई है. महिला के पति ने शिव प्रसाद ने बताया कि देर रात घटना के बाद किसी तरह पत्नी को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।

वहीं शिव प्रसाद के द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि पत्नी ने खुद ही अपने शरीर पर चाकू चलाया है. लेकिन महिला के गर्भवती होने से इस दावे पर संशय हो रहा है, फिलहाल अस्पताल प्रबंधन इस मामले को निगरानी में रखा है. पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. इस बात की पूरी संभावना है कि पुलिस अपनी जांच से घटना की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगी।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
