नई दिल्ली। बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 18 अप्रैल 2022 यानी सोमवार से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब बैंक सुबह 9 बजे खुल जाएंगे। हालांकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के चलते बैंकों के दिन में खुलने के समय को घटा दिया गया था। जिसे अब फिर से सामान्य किया जा रहा है, यह नई सुविधा 18 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगी।
आरबीआई ने इससे पहले आज उसके द्वारा संचालित कई बाजारों की ट्रेडिंग टाइमिंग को बदलकर कोविड-19 से पहले वाले समय को लागू कर दिया है, नया ट्रेडिंग टाइम भी सोमवार से लागू होगा। आरबीआई की देखरेख में कॉल मनी, गवर्मेंट पेपर्स, गवर्मेंट सिक्योरिटीज, रेपो इन कॉर्पोरेट बॉन्ड्स व रूपी इंटरस्ट रेट डेरिवेटिव शामिल हैं। उपरोक्त उल्लिखित सभी बाजारों समेत आरबीआई द्वारा विनियमित बाजार अब सुबह 10 बजे की बजाय 9 बजे से ट्रेडिंग शुरू करेंगे।
कार्डलेस एटीएम से ट्रांजैक्शन की सुविधा
आरबीआई सभी बैंकों को कार्डलेस एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा जल्द शुरू करने का भी निर्देश दे चुका है, ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई के जरिए बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। आरबीआई कार्डलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रहा है, ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
