शाहदरा: जिले के आनंद विहार इलाके के एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। रेड के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से चार युवतीयों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को स्पा सेंटर से कई संदिग्ध सामान भी जब्त किया है।

मिली जानकरी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंकज प्लाजा स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की योजना बनाई। पहले एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया, जहां मैनेजर रामू प्रसाद मिला। उसने मसाज के लिए 500 रुपए लिए। इसके बाद ग्राहक को केबिन के अंदर भेज दिया, जहां एक महिला संबंध बनाने के लिए एक हजार रुपए मांगने लगी। ग्राहक ने उसे एक हजार रुपए दे दिए और मिस्ड कॉल से पुलिस टीम को सूचना दी।

बाहर मौजूद टीम तुरंत स्पा के अंदर पहुंच गई और मैनेजर रामू प्रसाद व महिला को पकड़ लिया। उनके पास से कथित ग्राहक से लिए गए रुपये भी बरामद कर लिए। जांच में पता चला कि स्पा का लाइसेंस नितिन गुप्ता के नाम से था। लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, जिसके बाद से स्पा सेंटर को अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी शाहदरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
