रायगढ़ : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल शाम पंचधारी डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। तथा वहीं बताया जा रहा है कि युवक पंचधारी डेम में नहा रहा था, तभी डूबने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


तथा वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कपिल बरेठ पिता ननकी बरेठ, उम्र 18 वर्ष निवासी विनोबा नगर बोईरदादर बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। तथा वहीं पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच करने में जुटी हुई हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी…. - August 10, 2026
- आउट ऑफ द फर्दर का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, भारत की सबसे सफल हॉरर फ्रैंचाइज़ी का धमाका… - August 10, 2026
- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों ने युवक’ को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने’.. - August 10, 2026




